Ticker

6/recent/ticker-posts

बिहार बोर्ड कक्षा 6 भूगोल हमारा राज्य बिहार प्रश्न उत्तर सम्पूर्ण

बिहार बोर्ड कक्षा 6 भूगोल हमारा राज्य बिहार प्रश्न उत्तर सम्पूर्ण
1 सही विकल्प चुनें।
1 रबी फसलों के लिए मशहूर ताल क्षेत्र अवस्थित है
उत्तर:- पटना के पूरब

2 सोमेश्वर पहाड़िया हैं।
उत्तर:- राजगीर में

3 सरैसा क्षेत्र में शामिल जिले हैं।
उत्तर:- वैशाली ,समस्तीपुर ,मुजफ्फरपुर
 
4 गन्ना उत्पादक जिले हैं।
उत्तर:- गोपालगंज, बेतिया ,मोतिहारी

2 खाली जगह को भरिए।
1 बिहार के ( 6.4 प्रतिशत ) भाग पर वन का विस्तार हैं।

2 बिहार के कुल  (38)  जिले हैं।

3 कावर झील  (बेगुसराय)  जिले में हैं।

4 भीम बाँध अभ्यारण (खड़कपुर ) की पहाड़ियों में हैं।

3 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें
1 बिहार की चौहद्दी लिखिए।
उत्तर:- बिहार के उत्तर दिशा में नेपाल, देश पूरब में पश्चिम बंगाल, दक्षिण में झारखंड ,और पश्चिम में उत्तर प्रदेश राज्य है।
2  ताल क्षेत्र की विशेषताओं का वर्णन करें।
उत्तर:- ताल क्षेत्र किसी का भी घर नहीं होता है ताल क्षेत्र में हम रबी की फसल ही केवल बोते हैं खरीफ की फसल तो बोते ही नहीं  है। बरसात में नदियों का पानी का बड़ा हिस्सा पूरे इलाके में दूर-दूर तक फैल जाता है और बड़े ताल सा दृश्य दिखाई पड़ता है। उसी को हम ताल क्षेत्र कहते हैं इनमें बोने वाली फसल चना ,मसूर, सरसो, तीसी , गेहूं  इत्यादि है।
ताल क्षेत्र में दलहन की फसल अत्यधिक मात्रा में होती है जिससे वहां खेती की पैदावार काफी अच्छी होती है।

3 सरैसा  क्षेत्र में कौन-कौन से जिले आते हैं और उसका क्या महत्व है।
उत्तर:- उत्तर बिहार में समस्तीपुर मुजफ्फरपुर वैशाली जिले के कुछ कुछ प्रखंड तंबाकू  उपजाते हैं इन इलाकों में संयुक्त रूप से सरैसा क्षेत्र कहा जाता है यह किसी खास क्षेत्र में ना होकर पूरे इलाके का नाम है इस इलाके का तंबाकू देश के अन्य राज्यों में भेजा जाता है वहां के किसानों की खेती बाड़ी का अर्थ खेतों को साफ करके तंबाकू के पौधे को लगाना उसके पत्तों को सुखाना और उन्हें व्यापारियों के हाथ बेचना है यहां की मिट्टी भी चूनायुक्त होता है सरैसा के नाम का इस्तेमाल तंबाकू को प्रभावशाली बनाने के लिए करते हैं।

4 बिहार की ज्यादातर चीनी मिलें उत्तर बिहार में क्यों है।
उत्तर:- बिहार के ज्यादातर चीनी मिल उत्तर बिहार में ही है क्योंकि उत्तर बिहार में नेपाल की पहाड़ी से पानी बहकर आता  है और मिट्टी में चूने का अंश चला जाता है 
यह मिट्टी ईंख की खेती के लिए बहुत ही उपयुक्त मानी जाती है और यहां भारी मात्रा में  ईंख की  खेती की जाती है किसान भी गन्ने की फसल एक ही खेत में बार -बार लगाते हैं 
वहां की खरीद -बिक्री भी ज्यादा मात्रा में होती है चीनी मिल  उन 
गन्ने से रस निकालकर चीनी बनाते हैं।

5 बाढ़ का पानी उतरते ही गांव एवं घरों की प्राथमिक जरूरत क्या होती हैं।
उत्तर:- बाढ़ का पानी उतारते ही गांव व घरों की प्राथमिक जरूरत अपने मवेशियों को ऊंचे स्थानों पर रखना सुरक्षित रखना लेकिन ऐसा इसलिए है कि बाढ़ का पानी में क्यों  बरसात के दिनों में लोग बाढ़ से बचने के लिए ऊपर चले जाते हैं उनकी प्राथमिक जरूरत अपने मवेशियों की सुरक्षित जगह पर पहुंचाना और अपनी जान को बचाना है तथा प्लास्टिक कामचलाऊ छत और दीवार बनाकर वह दूसरे जगह ऊंचे जगह पर रहते हैं इस प्रकार अपने आप को तैयार करते हैं जिससे वह अपना बचाव कर सकते हैं।

6 बरसात में उत्तर बिहार के लोगों को किस प्रकार की कठिनाईयाँ  झेलना पड़ता है।
उत्तर:- बरसात में उत्तर बिहार के लोगों को वर्षा में लगभग 3- 4 महीने जिंदगी जीते हैं।
* गांव में पानी उतरते ही लोग वापस गांव में आते हैं और फिर 8 महीने के लिए फिर वह गृहस्ती जमाते हैं फिर अगले साल पुनः 4 महीने बाद की विभीषिका को झेलते हैं।
* बरसात के मौसम में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जन जीवन पर बहुत ही गहरा असर पड़ता है।
* सबसे पहले मवेशियों को बचाने के लिए ऊँचे स्थानों पर रखकर सुरक्षित करना पड़ता है जिससे वह बाढ़ के पानी से वह कर कहीं दूसरे जगह ना जाए।

7 बाढ़ से बचाव का क्या समाधान हैं।
उत्तर:- बाढ़ से बचाव के लिए निम्न साधनों का उपयोग किया जा सकता है।
1 बाढ़ से बचाव के लिए हमें अपने घरों को छोड़कर किसी दूसरे स्थान पर जो सुरक्षित जगह है वहां जाना चाहिए
2 बाढ़ की समस्या का समाधान हम सभी लोग आपस में मिलजुल कर करना चाहिए।
3 बाढ़ से बचने के लिए हम लोगों को भूमि अपरदन की क्रियाओं को रोकना चाहिए
4  बाढ़  के पानी से बचने के लिए नावों की व्यवस्था होनी चाहिए।
5 बाढ़ से बचने के लिए अपनी जरूरत की चीजों को पास रख लेना चाहिए जिसे सही समय पर उपयोग किया जा सके।
6 बाढ़ से बचने के लिए हमें सरकार के जो दिशानिर्देश हैं उनका पालन करते हुए उनकी जगह पर जाना चाहिए तथा हमें दूसरों पर भी मदद करनी चाहिए।

New education point
Vikram kumar