1 रिक्त स्थानों को भरें
(1) 16 वीं सदी के आरंभ में ----बाबर--- ने हिंदुस्तान शब्द का प्रयोग किया।
(2) --- तारीख उल- हिंद--- एक विशेष प्रकार का फारसी इतिहास हैं।
(3) --अरब-- लोगों द्वारा भारत में एक नए धर्म का आगमन हुआ ।
(4) भारत में कागज का प्रयोग---- तेरहवीं---- शताब्दी के आस-पास हुआ।
2 जोड़े बनाइए
राजतरंगिनी ----------- कश्मीर का इतिहास
भक्ति - संत ------------ दरिया साहब
तबकात- ए -नासिरी --मिनहाज -उस सिराज
शेरशाह का मकबरा ----- सासाराम
मानसिंह----- ----वैकटपुर का शिव मंदिर
3 मध्य काल में वैसे वस्त्रों की सूचि बनाइए जिसका व्यवहार हम आज भी करते हैं।
उत्तर:- मध्य काल में सीले हुए वस्त्र बहुत कम लोग ही पहनते थे कमर के नीचे धोती, कंधे से लेकर कमर के नीचे एक चादर था सर पर मुरेठा बांधने का रिवाज हुआ करता था आज भी हम उत्तर प्रदेश के अधिकांश ब्राह्मण सिला हुआ वस्त्र पहनकर भोजन नहीं करते हैं इसी से अनुमान लगाते हैं कि मध्य युग के लोग सिला हुआ वस्त्र नहीं पहनते थे लेकिन बाद में पहने का रिवाज बहुत बाद में आरंभ हुआ।
4 वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में हुए प्रमुख प्रौद्योगिकीय परिवर्तन को बताइए।
उत्तर:- प्राचीन भारत में वस्त्र उद्योग के लिए सूत तकली पर कटे जाते थे।
जिसमें काफी समय लगता था कारण की तकली को हाथ से नचाना पड़ता था बाद में 13 वीं सदी में परिवर्तन यह आया कि तकली का स्थान चरखे ने ले लिया अब सूत तेजी से अधिक मात्रा में और कम समय में बन सकते थे ।
पहले सीधे कपास से सूत काता जाता था बाद में इसमें बदलाव आया धुनिया लोग धनुकी पर रुई धुनने लगे।
अब धुनी हुई रुई से सूत काटना आसान हो गया।
5 कागज का आविष्कार सर्वप्रथम कहां हुआ।
उत्तर:- कागज का आविष्कार सर्वप्रथम चीन में हुआ था
6 वनवासियों को जंगल क्यों छोड़ना पड़ा?
उत्तर:- प्रौद्योगिकी में परिवर्तन के फलस्वरूप खेती योग्य भूमि की तलाश हो रही थी बाहर से आए लोगों के लिए अधिक अन्ना की भी आवश्यकता बढ़ती गई खेती बढ़ने के लिए जंगल काटे जाने लगे फलस्वरूप वनवासियों को जंगल छोड़ने पर विवश होना पड़ा हालांकि अनेक वनवासी खेती के काम में लगे और ग्रामीणवासी बन गए।
7 गंगा- यमुना संस्कृति से आप क्या समझते हैं।
उत्तर:- दो संस्कृतियों के मेल से जो संस्कृति विकसित होती है उस संस्कृति को गंगा-यमुना संस्कृति कहते हैं।
8 आठवीं शताब्दी के आस-पास हुए परिवर्तनों को लिखें।
उत्तर:- आठवीं शताब्दी के आस-पास पहला परिवर्तन तो देश के नाम बदलने के रूप में हुआ। अब भारत को हिंदुस्तान के नाम से कहा जाने लगा यह बदलाव 13वीं शताब्दी में तुर्क- सत्ता की स्थापना के बाद प्रचलित हुआ।
उस समय हिंदुस्तान की भौगोलिक सीमा उतनी ही थी जितनी पर तुर्कों का अधिकार था मुगल काल में अकबर से लेकर 17 वीं शताब्दी तक औरंगजेब ने हिंदुस्तान की सीमा में काफी विस्तार किया । कृषि के साथ-साथ उद्योग- धंधों में बदलाव आया।