Ticker

6/recent/ticker-posts

दानी पेड़ का प्रश्न उत्तर, दानी पेड़ का क्वेश्चन आंसर

1. पेड़ से सब कुछ लेने के बाद भी आदमी खुशी क्यों नहीं? 
उत्तर:- पेड़ से सब कुछ लेने के बाद भी आदमी इसलिए खुश नहीं था क्योंकि बुढापे के कारण उसके दांत गिर गए थे,
 उसकी शारीरिक शक्ति क्षीण  हो चुकी थी ।
वह अपने जीवन से ऊब  चुका था 
और आराम से बैठने तथा सुस्ताने के लिए जगह के लिए जगह का अभाव था
 अर्थात संतोष के अभाव के कारण वह खुश नहीं था

2. अपना सब कुछ दे देने पर भी फिर खुश क्यों था?
उत्तर:- अपना सब कुछ दे देने पर
 पेड़ इसलिए खुश था।,
क्योंकि उसने दूसरों की 
आवश्यकताओं की पूर्ति की थी उसे अपना सबकुछ परोपकार में लगा दिया था।
 वह इस बात पर प्रसन्नता का अनुभव कर रहा था कि उसके जीवन की लोकोपकार  में उपयोग हुआ  हैं।इसलिए पेड़ खुश था।

3. पेड़ ने आदमी के बचपन से बुढ़ापे तक किन-किन जरूरतों को पूरा किया? 
उत्तर:- पेड़ नहीं आदमी के बचपन से बुढ़ापे तक जिन जिन जरूरतों को पूरा किया वह इस प्रकार हैं।

1 पेड़ ने अपना सारा फल देकर लड़के को बहुत सी चीजें खरीदने जैसे जरूरत को पूरा किया
2 उसने युवक को घर बनाने के लिए अपनी शाखाएं डाली काट लेने के लिए कहा 
पेड़ डाली से युवक ने अपना धर बनाया।
3 अधेड़ उम्र के आदमी को मछली पकड़ने के लिए पेड़ अपना तना देकर नाव जैसे जरूरत को पूरा किया।
4 पेड़ ने  थके हुए बूढ़े को आराम तथा सुस्ताने के लिए अपने ठूठ पर शांति से बैठने के लिए जगह दी

4 पेड़ को दानी क्यों कहा गया? 
उत्तर:- पेड़ को दान इसलिए कहा गया क्योंकि पेड़ ने अपना फल डाली तथा तना देकर आदमी का उपकार किया दूसरी बात पेड़ अपना फल स्वयं नहीं खाता है
 वह दूसरों की क्षुधा शांत के फलता है 
इसकी छाया में लोग  विश्राम करते हैं
 तथा लकड़ियों का उपयोग विभिन्न कार्यों में करते हैं फिर भी पेड़ किसी से कुछ लेता नहीं है
 इसलिए पेड़ को दानी कहा गया है।

5. बड़ा होने पर लड़का दु:खी क्यों रहने लगा?
उत्तर:- बड़ा होने पर लड़का दु:खी इसलिए रहने लगा ,
क्योंकि उसके बचपन की स्वतंत्रता अर्थात पेड़ पर चढ़ना 
फूलों की माला बनाना, 
फल खाना पेड़ के साथ लुका-छिपी खेलना
 तथा पेड़ की छांव में सोना बंद हो गया इसके अलावा प्रमुख बात यह है 
कि वह विभिन्न पारिवारिक दायित्व के बोझ के कारण दु:खी रहने लगा।