Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत से हम क्या सीखें प्रश्न उत्तर

1.  समस्त भूमंडल में सर्वविध संपदा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण देश भारत है लेखक ने ऐसा क्यों कहा है। 

उत्तर:- मैक्समूलर जब भारत की भूमि पर आया तो उसको यहां की धरती में स्वर्ग जैसा अनुभव हुआ। यहां के इतिहास, रहन-सहन, रीति-रिवाज, भाषा साहित्य, पुरात्वो को  देखकर उससे जो आनंद प्राप्त किया।  उस आनंद को भाषा के रूप में व्यक्त करते हुए महान दार्शनिक विद्वान मैक्समूलर ने कहा समस्त भूमंडल में सर्वविघ संपदा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण देश भारत है।

2. लेखक की दृष्टि में सच्चे भारत के दर्शन कहां हो सकते हैं और क्यों।

उत्तर:-लेखक मैक्समूलर की दृष्टि से सच्चे भारत के दर्शन भारत के गांव में हो सकता है क्योंकि भारत के गांव में ही प्राकृतिक और प्राचीन 
भारतीय रीति -रिवाज ,रहन-सहन ,तौर -तरीके तथा भारत के अवशेष गांव में अध्ययन और खोज के लिए पड़े हैं ना कि कृत्रिम शहरों में।
  
3. भारत को पहचान सकने वाली दृष्टि की आवश्यकता किन के लिए वांछनीय है और क्यों?

उत्तर:-  भारत को पहचान सकने वाली दृष्टि की आवश्यकता यूरोपियन लोगों के लिए वांछनीय है क्योंकि प्राचीन भारत ही नहीं आज का भारत ही विविध समस्याओं के निदान में सहायक है।

4. लेखक ने किस विशेष क्षेत्रों में अभिरुचि रखने वालों के लिए भारत का प्रत्यक्ष ज्ञान आवश्यक बताया है।
 
उत्तर:- लेखक लेखक मैक्समूलर ने भू -विज्ञान ,वनस्पति विज्ञान , जीव -विज्ञान,  प्राणि- विज्ञान जैविक -विज्ञान, भाषा- विज्ञान, इतिहास, साहित्य कानून, शास्त्र अथवा राजनीतिक ज्ञान आदि विषय क्षेत्रों में अभिरूचि रखने वालों के लिए भारत का प्रत्यक्ष ज्ञान आवश्यक बताया हैं। 

5. लेखक ने वारेन हेस्टिंग्स से संबंधित किस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का हवाला दिया हैं। और क्यों? 

उत्तर:-लेखक  मैक्समूलर ने अपनी आलेख में वारेन हेस्टिंग्स से संबंधित उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का हवाला दिया जिससे वाराणसी के पास उसे 172 दरिस नामक सोने का सिक्का प्राप्त हुआ जिस सिक्के को वारेन हेस्टिंग्स ने ईस्ट इंडिया कंपनी के पास इसलिए भिजवाया  दिया था कि दुर्लभ प्राचीन
यह सिक्का सवोत्तम वस्तु में गिना जाएगा 
लेकिन उन सिक्कों को ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशक सामान्यतः सोने का सिक्का मानकर गलवा दिया जब तक वारेन हेस्टिंग इंग्लैंड वापस आए सिक्का गल चुका था मैक्समूलर ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का हवाला दिया कि पुनः किसी से ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

6. लेखक ने नीति कथाओं के क्षेत्र में किस तरह भारतीय अवदान को रेखांकित किया हैं।

उत्तर:- लेखक ने नीति कथाओं के क्षेत्र में भारतीय 
अवदान को रेखांकित करते हुए कहा कि नीति कथाओं के अध्ययन क्षेत्र में भी भारत के कारण नवजीवन का संचार हो चुका है क्योंकि भारत के कारण ही समय-समय पर नानाविध साधनों और मार्गों के द्वारा उनके नीति कथाएं पूर्व से पश्चिम की ओर आती रही हैं।

7. भारत के साथ यूरोप के व्यापारिक संबंध के प्राचीन प्रमाण लेखक ने क्या दिखाएं हैं।

उत्तर:- भारत के साथ यूरोप के व्यापारी संबंध के प्राचीन प्रमाण लेखक ने बाइबिल को दिखाते हुए कहा कि संस्कृत शब्दों के आधार पर मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचता हूं कि हाथी दांत बंदर मोर और चंदन आदि जिन वस्तुओं का व्यापार यूरोप में होता था वह केवल भारत से ही निर्यात संभव है इसके निर्यात की बात बाइबल में लिखी है शाहनामा के रचनाकार 10 वीं 11 वीं सदी में भी यूरोप भारत का व्यापारिक संबंध था जो शाहनामा के अध्ययन से जानकारी प्राप्त होती है।

8. भारत की ग्राम पंचायतों को किस अर्थ में और 
किनके लिए लेखक ने महत्वपूर्ण बताया स्पष्ट करें?

उत्तर:- भारत की ग्राम पंचायतों को अत्यंत सरल राजनीतिक इकाई के निर्माण और विकास के संबंध प्राचीन युग के कानून के पुरातन रूपों के बारे में जो अनुसंधान हुए हैं उनके महत्व और वैश्विक की परख सकने के अर्थ में राजनीतिज्ञों के लिए महत्वपूर्ण बताया है। 

9. धम्मा की दृष्टि में भारत का क्या महत्व हैं।

उत्तर:- धर्मों की दृष्टि से भारत का महत्व बताते हुए लेखक ने कहा है कि धर्म का वास्तविक उद्भव उसके प्राकृतिक विकास अथवा  क्षीयमान रूप का प्रत्यक्ष
परिचय भारत में मिलता है भारत ब्राह्मण, वैदिक, धर्म वाला तथा बौद्ध धर्म की जननी और पारसी धर्म की शरण स्थली कही गई हैं।

10. भारत किस तरह अतीत और सुदूर भविष्य को जोड़ता है स्पष्ट करें।

उत्तर:- भारत को जानने की इच्छा रखने वाले लोग जब भारत में अनुसंधान करते हैं तो उनकी जैसी भी समस्या हो चाहे शिक्षा- क्षेत्र में कानून बनाने के पक्ष में अथवा शासन पद्धति के पक्ष में उस समस्या का हल खोजने के लिए भारतीय अतीत का भी यहां अध्ययन तथा समस्या भी हल हो जाता है जो भविष्य के लिए उपयुक्त है अतः भारत अतीत और सुदूर भविष्य को जोड़ता है।

11. मैक्समूलर ने संस्कृत की कौन-कौन सी विशेषताएं और महत्व बतलाये हैं।?

उत्तर:-